भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक[ FAMOUS SCIENTISTS OF INDIA]

                    Hallo everyone
                                            By. Sk

हमारे भारत में अनेक महान वैज्ञानिक पाए जाते हैं जिन्होंने हमारे भारत को एक ऊंचे स्थान पर पहुंचाया विश्व विश्व में भारत की पहचान बनाई तो आज हम उन्हीं में से कुछ महान वैज्ञानिकों के बारे में जानेगे। इसे शेयर कीजिएगा ताकि इन महान हस्तियों के बारे में पूरा देश 
जाने। तो चलिए शुरू करते हैं।

1.  डॉ होमी जहांगीर भाभा: यह भारत में परमाणु ऊर्जा के जनक माने जाते हैं। परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम चेयरमैन भी थे। इन्होंने कॉस्मिक किरणों तथा क्वांटम थ्योरी पर अपना महत्वपूर्ण शोध कार्य किया था।

2. डॉ एस भगवनतम: यह भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।  इन्होंने लेडियो खगोल विज्ञान तथा कॉस्मिक किरणों पर महत्वपूर्ण कार्य किया है।

3.  डॉ शांति स्वरूप भटनागर:  यह विज्ञान के क्षेत्र में भारत के जाने-माने व्यक्ति रहे हैं। यह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष रहे हैं।

4. जगदीश चंद्र बोस: यह वनस्पति विज्ञान के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक हुए हैं। पौधों में चेतना शक्ति की खोज इन्होंने ही दी है। और  इन्होंने क्रेस्कोग्राफ का आविष्कार किया था। बोस ने बोस इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी थी।

5. डॉक्टर सी वी रमन: या भारत के सुविख्यात भौतिक विज्ञानिक थे जिन्हें 1930 में रमन इफेक्ट की खोज पर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन्हें लेनिन पुरस्कार एवं भारत रत्न की उपाधि से भी अलंकृत किया जा चुका है। भौतिकी विज्ञान के यहां राष्ट्रीय प्रोफेसर थे तथा क्रिस्टल की संरचना पर इनके अध्ययन एवं खोज बड़े ही महत्वपूर्ण सिद्ध हुए हैं। 

 6. डॉक्टर ए बी जोशी: कृषि विज्ञान के क्षेत्र में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।  यह इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्देशक रहे थे। कृषि के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं के लिए इनको बोरलॉग पुरस्कार से 1975 में सम्मानित किया गया था

7. डॉ हरगोविंद खुराना: यह भारत के मूलनिवासी परंतु बाद में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने वाले वैज्ञानिक थे। जिन्हें जेनेटिक कोड  पर किए गए शोध कार्य पर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

8. डॉक्टर के एस कृष्णन: भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इन्होंने महत्वपूर्ण अनुसंधान कार्य किया है। इन्होंने रमन इफेक्ट की खोज में डॉक्टर सी वी रमन के सहयोग के रूप में भी   काम किया। 

9. डॉ विक्रम साराभाई: यह भारत के अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्ध वैज्ञानिक रहे हैं। कॉस्मिक किरणों के अध्ययन पर भी इन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। फिजिकल रिसर्च लैबोरेट्री अहमदाबाद व इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट की स्थापना मैं भी  इनका बड़ा योगदान रहा है।
 10. डॉ मेघनाद सहा: भारत के विख्यात वैज्ञानिक डॉक्टर साहब का भौतिक तथा गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। यह विशेष रूप से परमाणु कोर्स में किरणों तथा स्पेक्टिव एनालिसिस संबंधी अनुसंधान के लिए विख्यात हुए। इनकी ही प्रयत्न से फल स्वरुप इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स की स्थापना हुई।

11.  आचार्य पीसी राँय: भारत में रासायनिक उद्योग स्थापित करने में  इनका महत्वपूर्ण योगदान है। यह रसायन विज्ञान के प्रख्यात विद्वान थे।

12. श्रीनिवास रामानुजन: आधुनिक युग में गणित की सुविख्यात विद्वान रामानुजन का नंबर थ्योरी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अल्प आयु में इनका निधन भारत के लिए एक दुखद घटना थी।

13. एमएस रंधावा: सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक तथा आदित्य प्रतिभा के विद्वान एवं प्रशासक।

14. नागार्जुन: यह सुविख्यात रसायन वैधता थे। बौद्ध काल में इन्होंने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया था।

15. डॉक्टर आत्माराम: विख्यात भारतीय वैज्ञानिक। रासायनिक उद्योग भारत में स्थापित कराने में महत्वपूर्ण योगदान किया था

16. आर्यभट्ट:  पांचवी शताब्दी के सुविख्यात गणितज्ञ एवं खगोल शास्त्री चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के समय में इन्होंने कनित संबंधित महत्वपूर्ण खोज करके भारत का सम्मान बढ़ाया। इन्हीं की कीर्ति का यशोगान करता हुआ प्रक्षेपित हुआ भारत का प्रथम उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा गया।

          
                THANKS FOR READING.       
   
                SHARE PLEASE


Comments

Popular posts from this blog

भारत के प्रसिद्ध स्थान| FAMOUS PLACES IN INDIA|

BHARAT ITIHAAS ME HUE PRAMUKH YUDDH

सौरमंडल(SOLAR SYSTEM)