भारत के प्रसिद्ध स्थान| FAMOUS PLACES IN INDIA|

                 🙏 WELCOMEभाारत🙏

                                                                                          # भारत के प्रसिद्ध स्थान #

                                               By. SUMIT KR.


भारत जिसे देवों की भूमि माना जाता है यहाँ अनेकों पर्यटक स्थल है जहाँ प्रतिदिन दुनियाभर से लाखों लोग
घूमने के लिए अाते हैं। तो अाज हम उन्हीं में से कुछ प्रसिद्ध स्थानों के बारे में जानेंगें तो चरिये शुरू करते हैं।

    नाम                                               

अजंता की गुफायें  ———— अजंता की गुफा महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अजंता की प्राचीन गुफा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक हैं जो भारतीय गुफा कला का सबसे महान जीवित उदाहरण हैं। यह गुफा, एलोरा गुफाओं की तुलना में भी काफी पुरानी है।

अमरनाथ की गुफा ——— अमरनाथ की गुफा श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी हिमालय पर्वत श्रेणियों में स्थित है। समुद्र तल से 3,978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह गुफा 150 फीट ऊंची और करीब 90 फीट लंबी है। 

बीबी का मकबरा——————— बीबी के मकबरे को लोग महाराष्ट्र का ताजमहल भी कहते हैं. यह मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है. शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए आगरा में ताजमहल बनवाया था, जिसे देखा देखी औरंगजेब के बेटे और शाहजहां के पोते आजम शाह ने ताजमहल से प्रेरित होकर अपनी मां दिलरास बानो बेगम की याद में बीबी का मकबरा बनवाया.

वृहदेश्वर मंदिर ———————— बृहदीश्वर मन्दिर या राजराजेश्वरम् तमिलनाडु के तंजौर में स्थित एक हिंदू मंदिर है जो 11वीं सदी के आरम्भ में बनाया गया था। इसे पेरुवुटैयार कोविल भी कहते हैं। यह मंदिर पूरी तरह से ग्रेनाइट नि‍र्मि‍त है। विश्व में यह अपनी तरह का पहला और एकमात्र मंदिर है जो कि ग्रेनाइट का बना हुआ है।
वृन्दावन गार्डन्स -------------- बृंदावन उद्यान भारत के कर्नाटक राज्य के मैसूर नगर में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह उद्यान कावेरी नदी में बने कृष्णासागर बांध के साथ सटा है। इस उद्यान की आधारशिला १९२७ में रखी गयी थी और इसका कार्य १९३२ में सम्पन्न हुआ।.

पंच महल ------------------- पंच महल मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्मित एक महल है। यह फतेहपुर सीकरी  स्थित है। इस चार मंजिले महल की वास्तुकला किसी बौद्ध मन्दिर से प्रेरित प्रतीत होती है। इसमें कुल १७६ खम्भे हैं, जिनमें से ८४ भूतल पर, ५६ प्रथम तल पर और २० तथा १२ खम्भे क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय तल पर हैं।

चार मिनार  ——–————— चारमीनार ("चार मीनार"), 1591 में निर्मित, भारत के हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित एक स्मारक और मस्जिद है। यह विश्व स्तर पर हैदराबाद के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और भारत में सबसे अधिक मान्यता प्राप्त संरचनाओं में सूचीबद्ध है।

 चिलका झील  ———————— ब्रह्मपुर से 80 किलोमीटर दूर देश की सबसे बड़ी अंतर्देशीय झील है जो 1100 वर्ग किमी में फैली हुई है। चिल्का झील ओडिशा में स्थित भारत की सबसे बड़ी और विश्व की द्वितीय सबसे बड़ी समुद्री झील है। क़रीब एक हज़ार वर्ग किमी क्षेत्र में फैली चिल्का झील में मछलियों की क़रीब 225 प्रजातियाँ मौजूद है।

  दिलवाड़ा के मंदिर —————— दिलवाड़ा मंदिर या देलवाडा मंदिर, पाँच मंदिरों का एक समूह है। ये राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू नगर में स्थित हैं। इन मंदिरों का निर्माण ग्यारहवीं और तेरहवीं शताब्दी के बीच हुआ था। यह शानदार मंदिर जैन धर्म के र्तीथकरों को समर्पित 

एलिफेंटा की गुफाएं ——————एलिफेंटा द्वीप महाराष्ट्र के मुंबई शहर में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।एलिफेंटा को घारापुरी के नाम से भी जाना जाता है जो कोंकणी मौर्य की द्वीपीय राजधानी थी। एलिफेंटा नाम पुर्तगालियों द्वारा यहां पर बने पत्थर के हाथी के कारण दिया गया था। यहां अनेक देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।
 

मालाबर हिल्स ————————— मालाबार हिल मुंबई का सभ्रांत आवासीय क्षेत्र है।मालाबार हिल में हैंगिंग गार्डन है, जहां सायंकाल में अच्छी भीड़ रहती है। यहां झाड़ियों को काटकर जानवरों की शक्ल दी गई है, जो इस गार्डन की विशेषता बन गए हैं। यहां फूलों से बनी एक घड़ी भी है।

गेटवे ऑफ इंडिया ——————गेटवे ऑफ़ इन्डिया (भारत का प्रवेशद्वार) भारत के मुम्बई शहर के दक्षिण में समुद्र तट पर स्थित एक स्मारक है। स्मारक को दिसंबर 1911 में अपोलो बंडर, मुंबई (तब बॉम्बे) में ब्रिटिश सम्राट राजा-सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के प्रथम आगमन की याद में बनाया गया था।

गोल्डन टेंपल ———————— हरमिंदर साहिब (golden temple) सिखों के पांच तीर्थ स्थलों में से सबसे महत्पूर्ण है। बता दें की यही वो स्थान है जहाँ सिखों के पवित्र धरम ग्रंथ आदि ग्रन्थ को भी स्थापित किया गया था। यह वास्तव मैं एक गुरुद्वारा है परन्तु इसे स्वर्ण मंदिर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस गुरूद्वारे का ऊपरी हिस्सा सोने का बना हुआ है।यह भारत के राज्य पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है

गोल गुंबज ————————गोल गुम्बज़ या गोल गुम्बद, बीजापुर के सुल्तान मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा है और बीजापुर, कर्णाटक में स्थित है। इसको फ़ारसी वास्तुकार दाबुल के याकूत ने १६५६ ई० में निर्माण करवाया था। हालांकि मूल रूप में साधारण निर्माण होने पर भी अपनी स्थापत्य विशेषताओं के कारण दक्खिन वास्तुकला का विजय स्तंभ माना जाता है।

हवा महल—————————हवा महल भारतीय राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक राजसी-महल है। इसे सन 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था और इसे किसी 'राजमुकुट' की तरह वास्तुकार लाल चंद उस्ता द्वारा डिजाइन किया गया था।

ताजमहल ———————ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा सम्मिलन है। सन् 1983 में, ताजमहल युनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना। इसके साथ ही इसे विश्व धरोहर के सर्वत्र प्रशंसा पाने वाली, अत्युत्तम मानवी कृतियों में से एक बताया गया। यह आगरा में स्थित है।

लाल किला —————————लाल किला या लाल क़िला, दिल्ली के ऐतिहासिक, क़िलेबंद, पुरानी दिल्ली के इलाके में स्थित, लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। किले को "लाल किला", इसकी दीवारों के लाल-लाल रंग के कारण कहा जाता है। इस ऐतिहासिक किले को वर्ष 2007 में युनेस्को द्वारा एक विश्व धरोहर स्थल चयनित किया गया था।

              THANKS FOR READING

May it will improve your knowledge ........

Also read


 सौरमंडल (solar system), link👇👇👇👇
                                               सौरमंडल

                                    And

भारत इतिहास के परमुख युद्ध .  Link👇👇👇👇                          भारत इतिहास में हुए परमुख युद्ध



Comments

Popular posts from this blog

BHARAT ITIHAAS ME HUE PRAMUKH YUDDH

सौरमंडल(SOLAR SYSTEM)